
जमशेदपुर.


एक ओर राज्य के मूखिया का दावा है कि राज्य की हर योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगी ,लेकिन राज्य के कई ऐसे लोग है जो राज्य की कई योजना से वंचित रह जाते है।ऐसे ही एक उदाहरण जमशेदपुर के उपायूक्त कार्यलय में देखने को मिला कई लोगो को वृद्धा पेसंन योजना स्वीकृत होने के बाद भी आज पेंसन लेने के लिए दर दर भटकना पङ रहा है,
इस सदर्भ में जिला परिषद सदस्य करुणामय मण्डल ने बताया कि पोटका प्रखण्ड के कई ग्रामीणो का वृद्धा पेसन योजना की स्वीकृती 1 जुन 2014 में मिल गई है लेकिन आज तक इन लोगो को वृद्धा पेसन नही मिला पाया हैं उन्होने बताया कि पोटका प्रखण्ड के शंकरदा सत्या पात्र ,घनश्याम मण्डल और अनिल गोप जैसे लोग उदाहरण है.उन्होने कहा कि इस मामले को लेकर शहर के उपायूक्त को एक ज्ञापन भी सौपा, माग की है इन लोगो को जल्द से जल्द वृद्दा पेंसन योजना शुरु किया जाए।

