
जमशेदपुर। 22 मार्च यानि विश्व जल दिवस पर जेएनएसी कम से कम दो जल स्रोतो से जलकुम्भी हटाने के लिये जनसहभागिता से अभियान चलायेगा। विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि स्वर्णरेखा नदी के किसी एक घाट और शहर के किसी एक तालाब को इस अभियान के लिये चुना जा रहा है। जल संरक्षण से जुडे पर्यावरण प्रेमी, स्वैच्छिक सामाजिक कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों से भी अपील की गयी कि वे जलकुम्भी हटाने के इस अभियान में स्वैच्छिक सहभागिता निभायें। अभियान में भाग लेने के लिये ऐसे इच्छुक नागरिक जेएनएसी के हेल्पलाइन व्हाट्सएप नम्बर 7635094335 पर अपना सहमति सन्देश भेज सकते हैं।

