जमशेदपुर।
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वाहनों के आगे व पीछे रिफ्लेक्टिंग टेप (रेडियम टेप) अभियान की शुरुआत मंगलवार को परिवहन विभाग ने सरकारी वाहनों में लगा साकची आम बागान मैदान से शुरू किया।वाहन फिटनेस और ड्राइविंग जांच के लिए पहुंचे लोगों के बीच जागरूकता संदेश डीटीओ रवि रंजन और एमभीआइ अवधेश सिंह ने दिया।
इस सबंध में मोटरयान निरीक्षक अवधेश सिंह ने कहा कि ऑटो, टैक्सी, बस, ट्रक, ट्रेलर में रेडियम टेप लगाना परिवहन विभाग ने अनिवार्य कर दिया गया हैं। जिन वाहनों पर टेप नहीं लगा होगा। उन्हें फिटनेस प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किये जायेंगे। उन्होने कहा कि फिलहाल अभी जिला परिवहन विभाग के लोगो को जागरुक शिविर लगाकर जानकारी दे रही है। लेकिन जल्द ही विभाग जिले मे जगह जगह जॉच अभियान चलाएगी। और जिस वाहन में इस प्रकार का स्टीकर नही लगा होगा। उन वाहन चालको से पॉच सौ जुर्माना लिया जाएगा या कानुन संगत कार्रवाई भी किया जा सकता हैं।
गौरतलब हैं कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वाहनों में एआइएस:090 मानक का रिफ्लेक्टिंग टेप (रेडियम स्ट्रिप ) लगाना अनिवार्य किया गया हैं।
अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी रवि रंजन , मोटरयान निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, एके पांडे, अमित कुमार पाठक, जेएन चौबे, अवध किशोर ठाकुर, अमा कुमार, राम अवतार आदि मौजूद थे
