
जमशेदपुर ।
मानगो स्थित वर्कर्स कॉलेज में गुरुवार को छात्रों के बीच आपस में जमकर मारपीट हो गई। हालाकि इस मारपीट के दौरान कॉलेज मे प्राचार्य आ गए। उनको देखते ही मारपीट करने वाले छात्र भाग गए ।लेकिन भागने के क्रम मे एक छात्र को प्राचार्य के द्वारा पकड़ लिया गया। बाद में पुलिस के समक्ष माफीनामा लिखने के बाद उस लड़के को छोड़ दिया गया ।
घटना के सबंध में बताया जाता है कि आठ-नौ की संख्या में बाहरी छात्र कॉलेज के एक छात्र का समर्थन करने कॉलेज में घुस गए। इस दौरान अन्य छात्रों ने इसका विरोध किया। इसके बाद मारपीट प्रारंभ हो गई। इतने में ही कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएन प्रसाद कॉलेज में घुसे। प्राचार्य को देखते ही छात्र भागने लगे। प्राचार्य ने दौड़ाकर एक छात्र को पकड़ा। इसके बाद इसकी सूचना मानगो पुलिस को दी गई। मानगो पुलिस के आने के बाद छात्र संघ, पुलिस, पकड़ाये छात्र व प्राचार्य के समक्ष बातचीत प्रारंभ हुई। पकड़ाये छात्र ने अपना गुनाह कबूला तथा लिखित माफीनामा दिया।



