
● महानगर भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं भरत सिंह ने दिलाई सदस्यता
● कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर गुटबाज़ी और पुराने कांग्रेसियों का अनदेखी का आरोप लगा छोड़ी पार्टी, कहा भाजपा के पास विकास का विज़न
जमशेदपुऱ।
कांग्रेस में लगभग 35 वर्षों तक अपनी सेवा दे चुके जमशेदपुर के चर्चित श्रम मामलों के अधिवक्ता एवं कांग्रेसी नेता दीपंकर भट्टाचार्जी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार पर उपेक्षा एवं पार्टी में गुटबाज़ी का आरोप लगाते हुए बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। साकची स्थित महानगर भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उन्हें माला पहनाकर विधिवत पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। उन्होंने भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह के निवेदन पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कहा कि भाजपा की नीतियाँ अंत्योदय को परिलक्षित है। केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य में सीएम रघुवर दास की सरकार बेहतरीन काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नित यूपीए में अब दमखम नहीं गया। महागठबंधन द्वारा आहूत भारत बंद भी सुपर फ़्लॉप रही। जनता का रुझान भारतीय जनता पार्टी के साथ है। कहा कि अजय कुमार के आने से कांग्रेस में गुटबाज़ी बढ़ी है और पुराने समर्पित कांग्रेसी उपेक्षा का शिकार हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी में एक साधारण कार्यकर्ता तक को मंत्री, सीएम और पीएम बनने का पर्याप्त अवसर मिलता है। सदस्यता ग्रहण कराने के दौरान विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह, भाजपा के जिला मंत्री राकेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अंकित आनंद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, साकची पूर्वी के मंडलाध्यक्ष ध्रुव मिश्रा, कृष्णभूषन त्रिवेदी, हेमंत साहू, निर्मल दीक्षित, जितेंद्र राय, आशिष पॉल, खोगेश पॉल, किशोर कुमार, स्वाधीन बनर्जी समेत दशरथ शुक्ला, संदीप सिंह, शक्ति सिंह, पिंटू राय, गोविंद नामता, रामकुमार शर्मा, विकास सिंह समेत अन्य मौजूद थें।

