
जमशेदपुर।

विश्व के सबसे बड़े ओलिंपियाड साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित इंटरनेशनल ओलिंपियाड 2016-17 में लिटिल फ्लावर स्कूल जमशेदपुर कक्षा दो के छात्र अद्वेत आशीष कुलकर्णी और छात्रा तरुणा सुदर्शन ने इंटरनेशनल इंग्लिश ओलिंपियाड में इंटरनेशनल रैंक एक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया। अवार्ड के तौर पर छात्राओं को गोल्ड मैडल से नवाज़ा गया। 
साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) द्वारा ओलंपियाड के विजेता छात्र छात्राओं को राजधानी दिल्ली में लोधी रोड स्थित इंडियन हैबिटैट सेंटर में एक समारोह में सम्मानित किया गया। ओलंपियाड परीक्षा 2016-2017 में भारत के 25 राज्यों के 1400 शहरो से 42800 स्कूलों के 45 लाख छात्र शामिल हुए । अन्य देशो में सिंगापूर, दुबई, यूऐइ, मलेशिया, जापान के स्टूडेंट्स ने भी परीक्षा दी । फंक्शन में अपने बच्चों को अवार्ड्स मिलते देख कई अभिभावकों की आँखे नम हो गई।
कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इंटरनेशनल रैंक एक पाने वाले 59 छात्रों को 50-50 हज़ार रुपये की राशि और गोल्ड मैडल , इंटरनेशनल दो हासिल करने वाले 59 छात्रों को 25 – 25 हज़ार की राशि और सिल्वर मैडल और इंटरनेशनल तीन हासिल करने वाले 59 छात्रों को 10-10 हज़ार की राशि और ब्रॉन्ज़ मैडल से सम्मानित किया गया । छात्रों के इलावा 25 देशों से शीर्ष 10 प्रिंसिपल और शीर्ष 50 शिक्षकों जिनके छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असाधारण प्रदर्शन किया उनको भी नकद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया।
वर्ष 2016 – 2017 में साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन ने छह ओलिंपियाड का आयोजन किया जिसमें शामिल है – नेशनल साइंस ओलंपियाड, नेशनल साइबर ओलंपियाड, इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड, इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड, इंटरनेशनल स्पोर्ट्स नॉलेज ओलिंपियाड और इंटरनेशनल कंपनी सेक्रेटरीज ओलंपियाड ।
कार्यक्रम में इंटरनेशनल कंपनी सेक्रेटरीज ओलंपियाड में टॉप तीन इंटरनेशनल रैंक हासिल करने वाले ग्यारवी और बाहरवीं के छात्रों को भी सम्मानित किया गया, । साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन इंटरनेशनल इंग्लिश ओलिंपियाड ब्रिटिश कौंसिल, इंटरनेशनल कंपनी सेक्ट्री ओलिंपियाड इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ़ इंडिया और इंटरनेशनल स्पोर्ट्स नॉलेज ओलिंपियाड स्टार स्पोर्ट्स सहयोग से आयोजित करता है .
साइंस ओलिंपियाड द्वारा 25 देशों से 10 प्रिंसिपल और 50 शिक्षक जिनके छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन किया, उनको नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह और उद्धरणों पुरस्कारों के साथ भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि, एमपी उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री विजय के शुक्ला, प्रोफेसर वाई एस राजन, गणमान्य प्रोफेसर इसरो पूर्व अध्यक्ष एनआईटी मणिपुर, माइकल किंग डायरेक्टर एक्समिनेशन ब्रिटिश कौंसिल और इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ़ इंडिया के प्रेजिडेंट श्याम अग्रवाल विशिष्ठ अतिथि के तौर पर मौजूद थे।
एसओएफ के संस्थापक और निदेशक श्री महाबीर सिंह ने बताया कि 2016-17 के दौरान 25 देशों के 1400 शहरों से 42800 स्कूलों ने छह एसओएफ ओलंपियाड परीक्षा में हिस्सा लिया और लाखों छात्र उन में उपस्थित हुए। राज्य स्तर शीर्ष रैंक प्राप्त करने के लिए 5100 स्कूलों के लगभग 42000 छात्रों को सम्मानित किया गया है। इसके अलावा, 8,00,000 से अधिक छात्रों को अपने स्कूलों में शीर्ष रैंक प्राप्त करने के लिए “उत्कृष्टता पदक” से सम्मानित किया गया है। 1500 प्रिंसिपलों और शिक्षकों को शिक्षा में योगदान के लिए भी करने के लिए सम्मानित किया गया।
साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन परिचय
साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) बीते 20 वर्षों से ये परीक्षा आयोजित कर रहा है। एसओएफ आविष्कारिक गतिविधियों और सूचना तकनीक के उपयोग से बच्चों में वैज्ञानिक सोच का विकास कर रहा है और पूरे विश्व में उपयोग में लाई जा रही लर्निंग प्रोसेस को स्टूडेंट्स तक पहुंचा रहा है। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन छह ओलिंपियाड का आयोजन करता करता है – जिसमें शामिल है – नेशनल साइंस ओलंपियाड, नेशनल साइबर ओलंपियाड, इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड, इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड, इंटरनेशनल स्पोर्ट्स नॉलेज ओलिंपियाड और इंटरनेशनल कंपनी सेक्रेटरीज ओलंपियाड ।

