
जमशेदपुर।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जेम्को स्थित फुटबॉल मैदान के नजदीक रॉयल इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल में बागबेडा कँलोनी पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता और समाजसेवी निजाम खान संयुक्त रुप से मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित होकर झंडा फहराया । इसके पूर्व स्कूली बच्चों ने उप मुखिया सुनील गुप्ता,समाजसेवी निजाम खाँन को बुके देकर स्वागत किए। इस दौरान स्कूली बच्चों ने परेड करते हुए, झंडा को सलामी देते हुए, फैंसी ड्रेस जैसे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का शानदार प्रस्तुति देकर खुब तालियां बटोरी।
मुख्य अतिथि के पद से उपस्थित होकर उप मुखिया सुनील गुप्ता ने कहा कि अंग्रेजो द्वारा 200 साल तक सोने की चिड़िया भारत देश पर राज करने के पश्चात कई महापुरुष के बलिदान से हमारे देश को आज आजादी मिली। जिसे कदापि भुलाया नही जा सकता है।इसलिए 15 अगस्त को तयोहार के तरह मनाने की अपील की । इस मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापिका, विजय चौहान, डी पी सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे । इस पूरे कार्यक्रम में समाजसेवी कई संस्था,युनियन से जुड़ी देविका सिंह का काफी सहयोग रहा ।
किताडीह मदरसा में भी झंडातोलन हुआ
तत्पश्चात कीताडीह स्थित मदरसा में प्रभात खबर के वरीय रिपोर्टर संजीव भारद्वाज उर्फ रिनटु शर्मा के कर कमलों से झंडातोलन कार्यक्रम में उप मुखिया सुनील गुप्ता समाजसेवी निजाम खाँन उपस्थित होकर श्री गुप्ता ने अपने वक्तव्य में भाईचारा का संदेश दिये।
पंचायत भवन में मुखिया झंडातोलन की
वहीं दूसरी तरफ मुखिया बाहामनी हेमब्रम के द्वारा झंडातोलन किए जाने पर उप मुखिया सुनील गुप्ता ने अपने पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत बागबेडा कॉलोनी पंचायत भवन, रोड नंबर 1 स्थित मीडिल स्कूल एवं क्षेत्र की विधायिका माननीय मेनका सरदार के कर कमलों द्वारा बागबेडा नया बस्ती के झंडारोहण के कार्यक्रम में शामिल होकर देश के महापुरुषों के अधूरे सपने को पूरा करने का आवाहन किए।



