
जमशेदपुर।


शुक्रवार को मिशन 2019 की तैयारियों और सांगठनिक कार्यों के मद्देनजर तीन दिवसीय झारखण्ड प्रवास पर राँची पहुँचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संग जिलाध्यक्षों की बैठक में जमशेदपुर महानगर दिनेश कुमार समेत पार्टी के अन्य वरीय नेता सम्मिलित हुए। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी जिलाध्यक्षों से संगठन से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट ली। इस दौरान उन्होंने मंडल कमिटी की स्थिति से लेकर बूथ संरचनाओं की जानकारी की। कहा कि मिशन 2019 के मद्देनजर कार्यकर्ता हर बूथ फतह करने को लक्षित रहें। उक्त बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय अवस्थित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में दो सत्रों में संपन्न हुई। बैठक में शामिल होने वालों में विशेष रूप से सांसद विद्युत वरण महतो, प्रवक्ता राजेश शुक्ला,रामबाबू तिवारी, देवेंद्र सिंह,जिला महामंत्री चंद्रशेखर गुप्ता,गुंजन यादव समेत अन्य मौजूद थें।

