
जमशेदपुर।
सरकार के द्वारा नये खाधान्न सुरक्षा के तहत बनाये गए नए राशन कार्ड दिन पर दिन राजनितीक रंग ले रहा है। इस मामले को लेकर जिला कॉग्रेस कमेटी ने भी काफी गंभीरता से लिया है। राज्य सरकार के इस निर्णय को लेकर जल्द ही कॉग्रेस अंदोलन करेगी।वही इस मामले को लेकर जिला कॉग्रेस कमेटी ने आज तिलक पुस्ताकालय मे संवाददाता सम्मेलन कर अपनी रणनिती की घोषणी की।इस सदर्भ में तिलक पुस्तकालय मे जिला कॉग्रेस अध्यक्ष विजय खा ने बताया कि इस मामले को लेकर प्रखण्ड अध्यक्षो को कह दिया गया है कि राशन कार्ड मे नाम छुट गय़ा या पुराना मे था नया कार्ड मे नाम नही आया है।उन लोगो का नाम लेकर राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौपा जाएगा। राज्यपाल से मांग की जाएगी कि सरकार इस मामले मे गंभीरता से ले और छुटे हुए नामो को फिर से जोड़े। अगर फिर भी राज्य सरकार इस मामले गंभीरता से नही लेती है। कॉग्रेस इस मामले को लेकर जोरदार अंदोलन करेगी।उन्होने कहा कि इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार पर होगी।

