
जमशेदपुर।20 जुलाई
राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना संपन्न होने के उपरांत अपार मतों से विजयी हुए एनडीए के प्रत्याशी सर्वश्री रामनाथ कोविंद के 14वें राष्ट्रपति बनने पर गुरुवार शाम साकची स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जनकर आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़े के बीच जमकर जश्न मनाया। इस दौरान सबों ने एक दूसरे को एवं आम राहगीरों का मुंह मीठा कराते हुए लड्डू वितरण भी किया। कार्यक्रम की अगुआई भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस अपार जीत को पीएम मोदी का मास्टर स्ट्रोक बताया। कहा कि श्री कोविंद को मिले अपार मत और समर्थन ने स्पष्ट कर दिया कि विपक्षी एकता में भी फ़ूट पड़नी शुरू हो गयी है। आगामी चुनावों में देश कांग्रेस मुक्त होगा। मौके पर मुख्य रूप से मौजूद भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल ने कहा कि विचारों और मूल्यों की लड़ाई में एनडीए की जीत हुई है। उन्होंने सामाजिक न्याय, राष्ट्रवादिता की लड़ाई में समर्थन और विश्वास जताने वाले दलों के अलावे विशेष रूप से पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत आम जनता के भी प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर विशेष रूप से भाजपा के मनोज कुमार सिंह,देवेंद्र सिंह,चंद्रशेखर मिश्रा,कुलवंत सिंह बंटी,दीप श्रीवास्तव,खेमलाल चौधरी,राजपति देवी,भूपेंद्र सिंह,चंद्रशेखर गुप्ता,अनिल मोदी,राकेश सिंह,अरुण कुमार मिश्रा,परेश मुखी,विमल जालान,अंकित आनंद,बिमल बैठा,अमरजीत सिंह राजा,नीरू सिंह,मुचीराम बाउरी,रमेश नाग,चुन्नू भूमिज,पप्पू मिश्रा,संजीव भगत,प्रोबिर चटर्जी राणा,दीपक झा,श्रीराम प्रसाद,संदीप शर्मा बॉबी,विजय सिंह,राजेश सिंह,विजय सिंह,सुमित शर्मा,आकाश सिंह,कृष्ना शर्मा,अशोक सिंह,संजय शर्मा,राकेश राय, प्रेमचंद्र भगत,दीपू शर्मा,राजेन्द्र कुंवर, समेत काफ़ी संख्या में उत्साहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें।
● भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने निकाला विजय जुलूस
भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा ज़िलाध्यक्ष विमल बैठा की अगुआई में उत्साहित कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के संग विजय जुलूस निकालकर 14वें राष्ट्रपति के रूप में सर्वश्री रामनाथ कोविंद के निर्वाचित होने पर जमकर हर्ष मनाया। कार्यकर्ताओं ने पुराना कोर्ट के नज़दीक गोलचक्कर पर डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत ढोल-नगाड़े के संग नाचते झूमते जिला कार्यालय पहुँचे। इस दौरान जुलूस में जमकर आतिशबाजी भी की गई। इसमें शामिल अजीत कालिंदी,विकास महानंद,मुजिम मुखी,अमित भाई,मुन्नाराम,अनिल मकरम,राज पासवान,इंदूवाला साहसी,अशोक बहरा,राम मुखी,राधे भइया,युधिष्ठिर पंचभाई,शिबू मुखी समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

