

जमशेदपुर। 26 फरवरी ( हि.स,)
राज्य को स्वच्छ रहे इसको देखते हुए पुरे राज्य मे प़ॉलीथीन को बैड कर दिया जाएगा अगली कैबिनट की बैठक मे इस पर निर्णय ले लिया जाएगा। ये बाते राज्य के मुख्यमंत्री रधुवर दास ने रविवार को जमशेदपुर बिरसानगर बागुनहातु जलापुर्ति योजना और चाकुलिया शहरी जलपुर्ति योजना के शिलान्यास के दौरान उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि अगर फिर भी कोई दुकानदार पॉलीथीन मे समान बेचते नजर आएगा तो उसे सीधे जेल जाना पड़ेगा। उन्होने कहा कि हर जगह सखी महिला कार्यलय खोला जाएगा जहां महिलाओ को झोला बानाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। और इससे लोगो को एक रोजगार भी मिलेगे।
मुख्यमंत्री रघूवर दास ने कहा कि संर्घष ही सबसे बड़ी कामयाबी है आज सिद्ध हुआ। उन्होने कहा कि जब मै 1995 मे चुनाव जीता देखा कि एक जमशेदपुर मे दो तरह की व्यवस्था है एक टाटा कंपनी और दुसरी गैर कपनी ईलाका ।मैने उसी वक्त प्रण लिया था कि दो तरह व्यवस्था नही चलने नही देगे और आज वही हो गया एक तरह की व्यवस्था चलेगी। अब यहा के लोगो को भी पानी और बिजली चौबीस घंटे मिलेगा। पानी पिलाना बहूत पूण्य काम है। जनता का पानी पिलाने का काम जरूर करना चाहिए । नगर विकास मे योजना बनाने मे समय लगता हे लेकिन दो साल मे नगर विकास ने कई योजना बनाई है। उन्होने कहा कि उनके राज्य का दो शहर टॉप टेन राची और जमशेदपुर हो सरकार रहेहै । उन्होने कहा कि जिनके यहा शौचालय नही है तो नामाकंन कराए और जल्द से जल्द शौचालय निर्माण करा ले । उन्होने कहा कि 2 अक्टूबर2017 तक कम से कम शहरी क्षेत्र शौच मुक्त हो जाए। और 2018तक पुरे झारखंड शौच मुक्त हो जाए । उन्होने कहा कि मेमोरटम ऑफ झारखंड के लिए 16 फरवरी क्यो चुना गया क्योकि देश का 1912 को पहलाबार स्टील कारखाना बना।
उन्होने कहा कि आने वाले समय मे जितनी बस्तिया मे हर बस्ती मे स्ट्रीट लाईट लगेगा।तीन माह के अंदर बस्ती उजली रौशनी से नहायेगी। उन्होने कहा मै राजनितीक मे झूठ नही बोलता है मै जनता के साथ विश्वघात नही करता न ही करूगा। क्योकि मुझे यहा की जनता को भरोसा करके भेजा है।प्रधानमंत्री के वादा पुरा मै करूगा।और कर रहा हू। सोच और नजरिया बदलने की जरूरत है। उन्होने कहा कि मोदी जी के मार्गदर्शन पर हमारी सरकार चल रही है। केन्द्र सरकार से मिलकर हमारी राज्य सरकार गरीबो को आवास देने की योजना शुरू कर चुकी है।
इस बार टाप टेन का शहर का नही आना जमशेदपुर के लिए चिता का विषय है इसलिए टाटा स्टील से अनुरोध है कि वे सफाई मे ध्यान दे । स्थानिय जिला प्रशासन के साथ टीम भावना के साथ मिलकर कार्य करे।
उन्होने कहा कि 28 दिसबंर 2014 को जब वे सत्ता संभाले तो उन्होने सबसे पहले बिजली और सड़क की स्थिती की जानकारी ली।जानकारी तो पता चला कि सत्तर सालो में 68 लाख घर मे 38 लाख घर मे ही बिजली थी। उसके बादमै आया और दो लाख घरो को बिजली मुहैया कराया।और 2019 तक हर घर मे बिजली होगी।
राज्य मे अभी तक जितनी भी सरकारे बनी सिर्फ भवन ही बने किसी ने भी नियुक्ती मे ध्यान नही ध्यान नही दिया। उन्होने कहा कि उन्होने आते ही स्थानिय निती बनाई और 18 हजार शिक्षको की नियुक्ती की। और 18 हजार की नियुक्ती होने बाकी है। पहले यहा पर 70 सालो मे तीन रांची,जमशेदपुर और घनबाद मे ही मेडिकल क़ॉलेज थे। हर साल मात्र तीन सौ बच्चे ही मेडिकल मे डाक्टर बन कर निकालते थे लेकिन अब झारखंड मे तीन और नये मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे है।इस प्रकार राज्य मे दो साल के बाद 600 मेडिकल बच्चे डाक्टर बनेगे। उन्होने कहा राज्य मे सभी सदर अस्तपतालो मे नर्सिग की पढाई होगी। हर प्रमण्डल कालेज मे एक इजीनियर कालेज खूलेगा।स्कील डेवलमेट मे सिगापुर मे इ एम यू किया गया है। गरीबी समाप्त करने का सबसे बड़ा औजार शिक्षा है। उन्होने कहा कि दो साल मे मुझमे कोई दाग नही लगा है। सारे समस्या का निदान विकास तेजी से विकासहो।ताकि आने वाले समय मे झारखंड वासी आप गर्व से कहे कि आप झारखंड वासी है।
इस अवसर पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि सीपीसिह ने कहा कि नगरविकास विभाग के द्वारा कई काम किया है जब से सी एम रघूवर बने सिर्फ काम हो रहा है। उन्होने कहा जब सयुक्त बिहार था तो मै रांची मे पेयजल पूर्ति के लिए चिल्लाते परेशान रहता था एक वाटर टैकर नही बन सका ।लेकिन आज के कारण सभी बदल गया है। उन्होने जुस्को के अधिकारीयो से कहा कि बिरसानगर बागुनहातु जलापुर्ति योजना और चाकुलिया शहरी जलपुर्ति योजना के बारे में 24 महीना के काम को बीस माह काम कर के दिखाए । क्योकि जुस्को टाटा स्टील की अनूषंगी ईकाई है। उन्होने कहा कि पहले कागजो पर काम हो जाता था लेकिन अब काम होता है।उन्होने कहा चाकुलिया या चक्रघरपुर सभी नगर निकाय मास्टर प्लान बन गया है कुछ लोग नही चाहते है यहा का विकास हो अगर विकास होगा तो उनकी दुकानदारी बंद हो जाएगी। उन्होने कहा हम मानगो नगर निगम और जुगसलाई को भी नगर परिषद बनाया जाऐगा उसमे कुछ बधाए है।उसे जल्द ही दुर कर लिया जाएगा। सी एम रघूवर दास की सरकार सब क्षेत्र मे काम कर रही है हम पाच साल बनाम सत्तर साल पर तुलना करे।मै रास्ते मे भी चलता हू तो कचरा देखता हू। हमारा झारखंड भी विकसीय राज्यो की श्रेणी मे खड़ा हो जाएगा।
इस अवसर पर बहारागोड़ा के विधायक कुणाल षाडंगी ने कहा कि उन्होने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते है कि यह माग दस साल से लोगो की माग थी खि दस साल पूर्व जब चाकूलिया नगर पंचायत बना था तभी यहा के लोगो की माग थी कि पानी बिजली मिले।आज उनका सपना पुरा हो रहा है ।चाकूलिया मे ट्राफिक समस्या का भी हल हो। चाकुलिया नगर पंचायत मे रिग रोड की अवश्यकता है। ड्रेनेज की व्यवस्था ठीक हो।डिग्री कालेज व्यवस्था करे।ऐक बेहत्तर आना जाने की व्यस्था ठीक करे।होल्डिग टैक्स को रिव्यू करे।और चाकूलिया से बारामाड़ा तक रेल लाईन का प्रस्ताव दे।
: सासंद विधूत वरण महतो ने कहा कि ये योयना वर्षो पुरानी माग थी सी एम की कमान संभालते राज्यो का विकास होगा ऐसा विकास हुआ कि कुख्यात नक्सलियो ने भी सरैण्डर कर दिया। उन्होने कहा कि कुछ लोग कह रहे है कि विकास हो नही रहा अब बताओ कि कहा विकास नही हुआ है। उन्होने कहा बंगाल के लोग कहते है कि झारखंड कब सुधरेगा।लेकिन अब उनलोगो ने माना कि झारखंड का विकास हुआ है।ईच्छा शक्ति होगा तो पहाड़ पर सड़क बन जाएगा।जुगसलाई मे हरहाल मे आर ओ बी बनेगा। उन्होने कहा कि सरकार योजना लाए सत्तर हजार से जो काम है हार्ट के मामले पाच लाख दिया जाएगा। एम एल ए का फंड तीन करोड़ से चार हो गया। उन्होने मुख्यमंत्री की तारीफ करत हुए कहा विकास का दुसरा नाम रघूवर दास है।ग्रामीण क्षेत्र मे यूद्ध स्तर से हो रहा है।24हजार शिक्षककी बहाली हो रही हैसरकारी शिक्षा व्यवस्था को ठीक किया जाएगा।झारखड नबंर एक हो जाएगा।कई बंद पड़ी माईस खुली जाएगी।2024 तक हर गरीब को मकान देगे।बिजली की ठीक व्यवस्था ठीक हो गउई।और पावर मे भी आत्मनिर्भर बनेगा।
रवि झा/हिन्दुस्तान समाचार

