
जमशेदपुर।


गुजरात दौरे में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गाड़ी पर हुए हमले के विरोध में पोटका विधानसभा अध्यक्ष ’निर्मल पात्रो’ के नेतृत्व मे शनिवार को दिन में करनडीह चैक में गुजरात सरकार व नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के लोकप्रियता से घबराई भाजपा आज अपने दोहरे चरित्र को जनता के सामने दर्शा रही है। सत्ता के नशे में चूर भाजपा अब गंदी राजनीति पर उतर आई है। युवा कांग्रेस पूरे देश में भाजपा की गुंडागर्दी का जबाब ईट से ईट बजाकर देगी। मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव नलिनी सिन्हा, प्रदेश सचिव राकेश साहू, दुखनी माई सरदार, जिला उपाध्यक्ष सनातन भकत, जिला महासचिव सह प्रभारी रजीत राउत, कृष्णा ठाकुर, संजय सिंह आजाद, अरुणा मुखी, देवाशीष घोष, सोनु सिंह, सतीश रजक, अपर्ण गुहा, गोपाल यादव, भरत सिंह, नन्दलाल प्रसाद, मनोज सरदार आदि उपस्थित थे।

