
जमशेदपुर।
यौन उत्पीड़न शिकार एक युवती ने आत्महत्या करने के उद्देश्य महिला थाना मे आत्मदाह करने का प्रयास किया। वहां मौजुद महिला सिपाही कर्मियो ने उसे रोक लिया। और महिला थाना प्रभारी ने इस मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।


इस सबंध युवती ने बताया कि छ माह पहले धर्मेंद्र उसके सम्पर्क में आया और शादी की बात कर उसका शोषण करता रहा। कुछ दिनों बाद उसे पता चला धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा है । यह जानने के बाद महिला धर्मेंद्र से को खुद दूर रखना शुरू कर दिया । लेकिन धर्मेंद्र उसके घर आकर उससे शादी का दबाब बनाने लगा मना करने पर धमकाने भी लगा। वह तंग आकर साकची महिला थाना पहुंची और किरोसिन डाल आत्मदाह का प्रयास किया।
महिला थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी लेते हुए तत्काल कार्रवाई कर धर्मेंद्र को हिरासत में ले लिया है ।महिला थाना प्रभारी सीमा कुमारी ने बताया पुरे मामले में दोनों पक्षों से पूछ ताछ कर मामले की पूरी जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

