
यातायात पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
जमशेदपुर।
जूगसलाई यातायात पुलिस द्वारा सोमवार को स्टेशन रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व ट्राफिक प्रभारी कुलदीप कुमार के द्वारा किया गया।अभियान के दौरान 10 दोपहिया वाहन और 5 कारो को जब्त किया गया ।जिसे क्रेन के सहारे थाना लाया गया। इसके अलावे उन दुकानदारो का फाईन काटा गया जो दुकानदार अपने दुकान के बाहर समान रखे हुए थे। इसके अलावे उन्हे चेतावनी दी गई।इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने लगभग 20 हजार रुपया राजस्व की प्राप्ति हुई।
बिना सुचना के तहत यातायात पुलिस के द्वारा चलाया गया अभियान से दुकानदारो में ह़ड़कंप मच गया। वही जुगसलाई य़ातायात थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि ये अभियान निरतंर जारी रहेगी। नो इंट्री के जगह गाड़ी लगाने वाले अगर फिर अपनी गाड़ी उस जगह खड़ा करते है तो गाड़ी उनकी जब्त कर लिया जाएगा।
वही इस अभियान के चलने से स्थानिय लोगो ने काफी राहत की सांस ली है। स्थानिय लोगो ने बताया कि इस अभियान के चलने से जुगसलाई क्षेत्र मे जाम नही लगेगा । न ही लोगो को परेशानी होगी।

