जमशेदपुर।


विश्व हिन्दु परिषद के कार्यकर्ताओ ने गुरुवार की सुबह मोतीलाल स्कूल के सामने जमकर हंगामा किया। इस दौरान स्कूल के प्राचार्या के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। विहिप का आरोप है कि स्कूल में आने वाला छात्र अगर टिका लगा कर आता है तो उसे मिटा दिया जाता है। इस कारण हमलोग प्रार्चाया का विरोध कर रहे है।
वही स्कूल के प्राचार्या अशूं तिवारी ने अपने उपर लगे आरोप को गलत बताया है। यह एक सोची समझी साजिश के तहत ऐसा किया जा रहा है।