
मामला बहरागोड़ा चेक पोस्ट के प्रभारी आरके राजीव द्वारा डॉ दिनेशानंद गोस्वामी पर जबरन चेकपोस्ट से गाड़ियों को पार कराने का.
जमशेदपुरः बहरागोड़ा चेकपोस्ट से जबरन गाड़ियों को पार कराने के आरोपों को लेकर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बहरागोड़ा के विधायक कुणाल साड़ंगी व झारखंड मुक्ति मोर्चा का साजिश करार देते हुए सरकार से निष्पक्ष व तय सीमा के भीतर जांच कराने की मांग की है. सोमवार को स्थानीय तुलसी भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए डॉ गोस्वामी ने कहा कि बहरागोड़ा चेकपोस्ट पर अनियमितता का आवाज उठाए जाने से वहां पदस्थापित प्रभारी आरके राजू विधायक व जेएमएम के सहयोग से उनके उपर ऐसा आरोप लगा रहे है. श्री गोस्वामी ने बताया कि उनके द्वारा चेकपोस्ट पर हो रहे राजस्व की चोरी को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त, घाटशिला के एसडीओ, वाणिज्य कर विभाग को कई बार शिकायत किया गया था, साथ ही अखबारों में भी वहां हो रहे राजस्व की चोरी को लेकर कई बार खबरें भी प्रकाशित हुई. श्री गोस्वामी ने कहा कि आरके राजीव से पहले ये पूछा जाए कि शंकर हालदार व गुड्डू सिंह कौन है एवं विधायक कुणाल षाड़ंगी के साथ उक्त दोनों व्यक्तियों का क्या संबंध है. डॉ गोस्वामी ने एक मोबाइल नं 8877544235 जारी करते हुए कहा कि इस मोबाइल नं के काल डिटेल को सार्वजनिक किया जाए ताकि मामले की हकीकत का पता लग सके. श्री गोस्वामी ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा भ्रष्टाचारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से भ्रष्ट अधिकारियों में बौखलाहट का ही परिणाम है कि अधिकारी एसी हरकतों पर उतारू हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी एसे भ्रष्ट अधिकारियों से निपटना जानती है. श्री गोस्वामी ने कहा कि जहां चेकपोस्ट पर रोजाना औसतन 3.25 लाख रू. के राजस्व की वसूली की जा रही थी, आज जब यह प्रकरण सामने आया तो राजस्व की वसूली दोगुनी हो गयी. श्री गोस्वामी ने सरकारी रकम को बैंक तक ले जाने में गुड्डू सिंह का सहयोग चेकपोस्ट प्रभारी लिए जाने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि किस हैसियत से सरकारी पैसे को गैर सरकारी लोगों के सहयोग से बैंक पहुचाया जाता था. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष नंदजी प्रसाद, देवेंद्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, राम सिंह मुंडा, सुरंजन राय, मुकुल मिश्रा, अजय श्रीवास्तव ललन द्विवेदी समेत भाजपा के कई नेता उपस्थित थे.



