
जमशेदपुर। 20 जुलाई
मानगो अक्षेस परिसर में मुद्रा लोन वितरण की लेकर आज बैठक आयोजित हुई। विशेष पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा आहूत इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए अग्रणी बैंक प्रबंधक फाल्गुनी राय ने सभी बैंक प्रबंधको को तेजी लेन को कहा। विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने पिछले वित्तीय वर्ष में दिए गए मुद्रा लोन को अत्यल्प बताए हुए बैंक कर्मियों की कार्यप्रणाली पर असंतोष जाहिर किया। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा खाता खोलने में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों से भी एलडीएम को अवगत कराया , जिस पर एलडीएम ने आश्वस्त किया कि आगे से बेहतर परिणाम आएगा। संजय कुमार ने इस वित्तीय वर्ष में मानगो क्षेत्र के मुद्रा लोन लाभुकों की सूची भी बैंक प्रतिनिधियों को सौंपी। बैठक में सिटी मिशन मैनेजर अनुपम सिंह, बैंक प्रबंधक गण तथा बड़ी संख्या में लाभुक मौजूद रहे।

