
अमीत मिश्रा ,जमशेदपुर।
शहर के बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में विजन इंडिया 2015 ने मशहुर गायक शब्बीर कुमार का मेगाम्यजिकल नाईट का आयोजन किया गया ।इस दौरान शब्बीर ने 90 के दशक के अपने द्वारा गाए गए एक से एक बढकर गीत गाकर श्रोताओ का दिल जीत लिया ।
कार्यक्रम के शुरुआत शब्बीर कुमार ने अपऩे गुरु मो. ऱफी के द्वारा गाये गीत दर्दे दील दर्दे जीगर गाकर की। शब्बीर के गाना की शुरु होते ही 90 के दशक के श्रोता को झुमने पर मजबुर कर दिया ।
उसके बाद शब्बीर कुमार ने प्यार झुकता फिल्म की गीत तुमसे मिलकर न जाने क्यो जैसे ही गाना शुरु किया की तालियों की गङगङाहट से पुरा मैदान गुंज उठा।
उसके बाद शब्बीर कुमार ने कई नगमे लोगो सुनाया और इसका श्रोताओ ने खुब आंनन्द उठाया।
हालाकि कार्यक्रमं के शुरुआत शाम के 6 बजे होना था लेकिन बारिश के काऱण कार्यक्रम रात आठ बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुआ।इसके बावजुद श्रोता मैदान मे शब्बीर के गीत सुनने के लिए डटे रहेय़।उससे पूर्व शब्बीर कुमार का स्वागत विशन इंडिया के संयोजक भऱत सिंह के द्वारा गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।



