
जमशेदपुर।


सस्ते मे मोबाईल बैन की द्वारा जगह जगह खाना उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला मे शनिवार को आठ मोबाईल वैन आए। सभी आठो बैनो को उपायुक्त कार्यलय मे लगा दिया गया है। इस वैन के द्वारा शहर के अलग स्थानो मे मोबाईल वैन के द्वारा मुख्यमंत्री कैंटीन योजना के तहत सस्ते दरो में खाना उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के तहत गरीबों को पांच रुपये में दाल-भात और सब्जी मुहैया कराई जाती है.।हालाकि यह योजना को मुर्त लेने मे अभी एक माह का समय और लगने की संभावना है।
गौरतलब है कि झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के द्वारा शुरू किये गए मुख्यमंत्री दाल-भात योजना का नाम बदल कर मुख्यमंत्री कैंटीन योजना कर दिया गया है। इस संबंध में निर्णय पिछले दिनों राज्य कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

