Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर -मीडिया सेंटर मामले में अब तक कोई कार्यवाई नहीं(जाने अब क्या होगा रामा रे
Top Stories

जमशेदपुर -मीडिया सेंटर मामले में अब तक कोई कार्यवाई नहीं(जाने अब क्या होगा रामा रे

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 16, 2015No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
बी.जे.एन.एन.ब्यूरो,१६ फरवरी,२०१५
नॉर्थर्न टाउन,बिष्टुपुर ,सी रोड स्थित , यूनाइटेड क्लब परिसर में पूर्व में मौजूद मीडिया सेंटर  को टाटा स्टील द्वारा ही तोड़ दिए जाने के बाद से अब तक नए भवन हेतु कोई कार्यवाई नहीं ज्ञात हुई है. नए मीडिया सेंटर स्थापना किये जाने के सन्दर्भ में झारखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव प्रमोद कुमार झा ने टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी.वी.नरेंद्रन और कॉर्पोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष  सुनील भास्करन को कई बार पत्र लिख कर मीडिया सेंटर स्थापित करने का निवेदन किया था परन्तु आज तक कंपनी प्रबंधन ने पत्र का जवाब देना भी मुनासिब नहीं समझा. महासचिव  प्रमोद झा और यूनियन के जमशेदपुर जिला संयोजक रबि झा ने कहा कि यदि शीघ्र ही प्रबंधन इस दिशा में सकारात्मक कदम नहीं उठाती है तो आगामी ३ मार्च को टाटा संस के चेयरमैन साइरस मिस्त्री से मिल कर एक ज्ञापन सौंपा जायेगा और नए स्थान पर मीडिया सेंटर स्थापित करने की मांग की जाएगी.
बी.जे.एन.एन.ने इस मामले में एक रिपोर्ट भी पहले प्रकाशित की थी,पढ़िए २७ मई ,२०१४ को  प्रकाशित  पूरी रिपोर्ट-
मीडिया सेंटर जमींदोज,सिर्फ यादें शेष
By News Desk , 27 , May 2014 in Top Stories प्रादेशिक 1 0
विजय सिंह ,बी.जे.एन.एन.ब्यूरो ,जमशेदपुर,२७ मई ,२०१४
 जमशेदपुर के नॉर्थर्न टाउन स्थित यूनाइटेड क्लब के बगल में वर्षों पुराने मीडिया सेंटर की अब सिर्फ यादें ही शेष रह गयी हैं.पूरे मीडिया सेंटर के परिसर को खाली कर जमींदोज कर दिया गया है और अब सिर्फ” मीडिया सेंटर कभी यहाँ हुआ करता था” ,की यादें ही शेष बची हैं.
१९८९ में पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रवेश करने के साथ ही मीडिया सेंटर (तब प्रेस रूम के नाम से प्रसिद्द) के अस्तित्व से मैं परिचित रहा हूँ.बाद के दिनों में हमने प्रेस रूम (मीडिया सेंटर ) का पत्रकारिता के कार्यवश काफी प्रयोग किया.१९९४ में बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले मेरे संयोजकत्व में पत्रकारिता विषय पर एक राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार आयोजित किया गया जिसमे देश के जाने माने पत्रकार कुलदीप नैयर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे,इसी प्रेस रूम को सेमिनार आयोजन का कंट्रोल रूम बनाया गया था..टाटा स्टील के तत्कालीन प्रबंध निदेशक डॉ जे.जे.ईरानी इस सेमिनार आयोजन समिति के मुख्य संयोजक भी थे..उदितवाणी के डी.एन.एस आनंद,आर्यावर्त के प्रमोद कुमार झा, स्टेट्समैन के चन्दन दास, वरिष्ठं पत्रकार ईश्वर कृष्णा ओझा,शशि भूषण पाण्डेय,सतीश श्रीवास्तव,हेमंत श्रीवास्तव,मंजर आलम,संजय मिश्रा ,दुर्योधन सिंह, रतन जोशी,श्रीनिवास,सिद्धनाथ दूबे,तत्कालीन प्रेस फोटग्राफर विजय भूषण आदि साथी प्रेस रूम (मीडिया सेंटर) में नियमित आया करते थे.बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का चर्चित चुनाव इसी प्रेस रूम में सम्पन हुआ था जिसमे ईश्वर कृष्ण ओझा नए अध्यक्ष चुने गए थे.
आवाज हिंदी दैनिक से इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रीय नवीन मेल,देशप्राण, फ्रंटियर न्यूज़ ,आदि अख़बारों में कार्य करते वक्त यही प्रेस रूम हम लोगों का “दफ्तर” हुआ करता था.नियमित रूप से केयर टेकर मुख़र्जी प्रेस रूम की देख भाल करते थे.
यही वह जगह (प्रेस रूम) थी जहाँ वरिष्ट पत्रकार (तब उदितवाणी में)सिद्धनाथ दूबे मामले में स्वयं तत्कालीन आरक्षी अधीक्षक (और अब जमशेदपुर के पूर्व सांसद )डॉ अजय कुमार पत्रकारों से मिलने आये थे..
संजय सिंह के टाटा स्टील कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन चीफ बनने के बाद प्रेस रूम के छोटे रूम को बदल कर एयर इंडिया के बंद हो चुके कार्यालय के बड़े कमरों को प्रेस रूम का भव्य रूप दिया गया और नए मीडिया सेंटर का उद्घाटन टाटा स्टील के (पूर्व उपाध्यक्ष -कॉर्पोरेट सर्विसेज)पार्थो सेन गुप्ता ने किया था जिसमे बड़ी संख्या में नगर के पत्रकार उपस्थित थे अब टाटा स्टील ने मीडिया सेंटर का अस्तित्व ही मिटा दिया है. ये तो चंद क्षणिकाएँ हैं..यादों की तो लम्बी फेहरिस्त है
 कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन में विराफ़ मेहता की नियुक्ति के बाद श्री मेहता ने प्रेस रूम में और अधिक सुविधाएँ देने की बात कही थी.समय के साथ टाटा स्टील का जनसम्पर्क विभाग(पी.आर.डी.) पूरी तरह से कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन में तब्दील हो गया ,शायद मीडिया सेंटर का “देहावसान” इसी की परिणति हो सकती है.
अभी तक मीडिया सेंटर या प्रेस रूम के लिए किसी वैकल्पिक व्यवस्था की सूचना नहीं मिली है.
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :थाईलैंड में सम्मानित हुए ज्ञानी हरविंदर सिंह

July 25, 2026

Jamshedpur News : शहर के जितेश का स्टार्टअप ALUMNEST दिल्ली में छाया

July 25, 2026

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.