
दर्जनभर जख्मी, डीएसपी व इंस्पेक्टर घायल .144घारा लगा
जमशेदपुर
शहर के मानगो के हनुमान मंदिर के पास छेड़खानी के मामले मे दो समुदाय वापस में भीड़ गए। इस दौरान कई लोगो के अलावे डी एस पी व इंस्पेक्टर हो जख्मी हो गए।फिलहाल जिला प्रशासन ने वहां पर 144 घारा लागू कर दिया हैं।वही इस घटना के विरोध मे विहीप ने आज मानगो बंद का आहवान किया हैं।
क्या है मामला
बताया जाता है कि मानगो थाना क्षेत्र के गांधी मैदान के पास ईद के अवसर पर मेला लगा हुआ था, मेले के दौरान तीन युवक मोटर साईकिल पर सवार हो कर हवाई फायर करते निकले।वहां निकलने के बाद पायल सिनेमा के पाल युवतियो को छेड़ दिया। इस घटना के बाद मोटर साईकिल सवार यूवको ने दाई गुट्टु में फायंरिग की । इस घटना के बाद दाईगुट्टु के लोग आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर टायर जलाकर सड़क को अवरुद्ध कर दिया,वही दुसरे पक्ष के लोग भी गांधी मैदान मे एकत्रित हो गए।इस दौरान दोनो ओर से नारेबाजी शुरु हो गई। देखते देखते दोनो ओर से पथराव शुरु हो गया। पथराव होते ही रोड लाईट बंद करा दी गई इस कारण माहौल और गर्म हो गया

