
जमशेदपुर।
बकरीद का पर्व मानगो क्षेत्र में शान्तिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जिला प्रशासन ने सभी महत्वपूर्ण जगहों पर जहाँ तहाँ मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की हुई थी। मानगो अक्षेस की तरफ से साफ सफाई, पेयजल आदि को लेकर तैयारी की गयी थी। शांति समिति के सदस्यों और मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने भी सक्रिय भूमिका निभायी। मानगो थाना में सुबह से ही कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार, डीएसपी केएन मिश्रा, थाना के पुलिसबल और रैफ के जवानों के साथ कैम्प किये हुए थे। वहीं डीसी श्री अमित कुमार तथा एसएसपी श्री अनूप टी मैथ्यू ने भी दोपहर में मानगो क्षेत्र का औचक दौरा कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया। दोपहर में साकची स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर उपायुक्त और एसएसपी ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी। मानगो के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पूरे दिन मानगो क्षेत्र में कहीं भी किसी प्रकार की विधि व्यवस्था सम्बन्धी शिकायत नहीं मिली।

