
जमशेदपुर।13जुलाई
मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति के अंतर्गत आने वाले वाणिज्यिक इलाकों में जल्द ही सात जगह पार्किंग स्थल विकसित/ अधिसूचित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन सात विभिन्न स्थलों में से आज तीन स्थलों का निरीक्षण विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने किया। आज पायल टाकीज, बिग बाजार तथा एमएनएसी के पास पार्किंग क्षेत्र की संभावनाओं का जायजा लिया गया। पार्किंग क्षेत्र तय कर लिए जाने पर न केवल नगर निकाय का राजस्व बढ़ेगा बल्कि यत्र तत्र वाहन खड़ा करने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगेगा। अभी तक पार्किंग क्षेत्र तय न होने से यहाँ वहां वाहन लगाने वाले चालकों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही संभव नहीं होती। संजय कुमार ने कहा कि मानगो क्षेत्र को स्वच्छ , सुन्दर व सुव्यवस्थित नगर बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

