
मानगो कॉल सेंटर में चला दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा
बाद में पुलिस की मध्यस्थता में मामला सलटा
कॉल सेंटर की दो लड़कियों ने अभद्रता व अश्लीलता का आरोप लगाया था
संवाददाता
जमशेदपुरः मानगो के एक कॉल सेंटर एजेज में शनिवार को दो घंटे तक जम कर हाई वोल्टेड ड्रामा हुआ. बाद में उलीडीह पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रण में आयी व मामले का पटाक्षेप हुआ. घटना के संबंध में बताया जाता है कि कॉल सेंटर में काम करनेवाली दो लड़कियों रितु वर्मा व अफीन गाजी ने वहीं काम करनेलाले यशपाल सिंह पर आरोप लगाया था कि वह उनके साथ अभद्रता करता है. साथ ही अश्लीलता भी करता है. विरोध करने पर नौकरी से निकालने पर धमकी देता है. साथ ही कई अन्य प्रकार से प्रताड़ित करता है. दो दिन पूर्व वहीं काम करनेवाले उमंग सिंह को कॉल सेंटर के मालिक विमल वर्मा ने छह घंटे तक बंधक बना लिया था.


उसने आरोप लगाया था कि वह लगातार काम में लापरवाही बरतता है. रात्रि पाली में काम करने के बजाये सो जाता है. इसके बाद दोनों लड़कियों समेत उमंग को भी काम से निकाल दिया. जब इसकी जानकारी रैडिकल यूथ एंड स्टूडेंट हेल्प लाइन को मिली, तो उसके कार्यकर्ताओं ने सेंटर में तालाबंदी कर दी और विमल वर्मा को बुलाने की माग करने लगे, जब इसकी जानकारी पुलिस को मिली, तो वह घटना स्थल पर उलीडीह पहुंची और तालाबंदी खत्म कराने का प्रयास किया, तो रैडिकल के कार्यकर्ता अड़ गये. उनका कहना था कि जब तक विमल वर्मा नहीं आ जाता, तबतक ताला नहीं खुलेगा. करीब दो घंटे के बाद विमल वर्मा वहां पहुंचा, तो आक्रोशित रैडिकल के कार्यकर्ताओं ने उसके साथ हाथापायी पुलिस की मौजूदगी में की. किसी प्रकार मामले को पुलिस ने समझा-बुझा कर शांत किया. इसके बाद ताला खुला. इसके बाद विमल के साथ वार्ता हुई, जिसमें उसने मामले की जांच कराने की बात कही. साथ ही यशपाल ने लिखित तौर पर अपने किये की मांफी मांगी. साथ ही तीनों को काम पर रख लिया गया.

