
सड़क की बजाय अक्षेस द्वारा बनाई गयी दुकानों में हो शिफ्ट
जमशेदपुर।
मानगो के मुख्य मार्गों के बगल पर बैठे मछली विक्रेताओं को समझा बुझाकर निर्देश दिया गया कि वे पूर्व में वर्कर्स कॉलेज के पास मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा बनाई गयी दुकानों में शिफ्ट हो जाएँ। विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने मछली विक्रेताओं के बीच पहुँच कर उन्हें समझाया कि सड़क पर बैठने से न केवल शहर की सुंदरता प्रभावित होती है और यातायात व्यवस्था बाधित होती है बल्कि उनके खुद के दुर्घटना ग्रस्त होने की संभावना रहती है। अतः वे सभी विक्रेता अक्षेस निर्मित दुकानों में शिफ्ट कर जाएँ। दुकानदारों ने सकारात्मक रूप से लेते हुए दो दिन की मोहलत मांगी तथा अपनी व्यावहारिक समस्यायों से विशेष पदाधिकारी को अवगत कराया किन्तु सड़क से हटने के लिए स्वीकारोक्ति दी। इस दौरान सड़क पर अपशिष्ट /गंदगी डालने वाले तीन मछली विक्रेताओं को अर्थदंड भी लगाया गया।

