
जमशेदपुर।
मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति की ओर से आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत डिमना रोड स्थित आस्था स्पेस टाउन में होल्डिंग कर बसूली को लेकर विशेष शिविर आयोजित किया गया। विशेष पदाधिकारी संजय कुमार की अगुवाई में लगे इस शिविर में फ्लैट मालिकों से बकाये के रूप में कुल 21 हजार 320 रुपये बसूला गया। बता दें कि 2016 तक होल्डिंग कर की दर महज 80 रूपया वार्षिक दर से निर्धारित रही है आज इसी पुराने दर पर उक्त राशि बसूली गयी। इस वर्ष होल्डिंग कर की नयी दर को लेकर सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है , अब आगामी वर्ष से नयी दरों पर ही भुगतान करना होगा। संजय कुमार ने मौजूद नागरिकों से की कि वे होल्डिंग कर सहित सभी करों का भुगतान ससमय करें क्योंकि नागरिकों के कर से ही निकाय के अंतर्गत विकास कार्य सम्पादित होते हैं। लोगों ने अक्षेस द्वारा शिविर लगाने की पहल का स्वागत किया। मौके पर अक्षेस की तरफ सिटी मैनेजर एस रहमान , प्रधान सहायक सीसी गोस्वामी, विजय कुमार, शिव कुमार आदि के अलावा आस्था स्पेस टाउन आरडब्लूए के पदाधिकारी एवं नागरिक मौजूद थे।

