
जमशेदपुर।
शहर के परसुडीह थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ बलात्कार कर एम एम एस बनाकर इंटरनेट मे डालने का मामला प्रकाश में आया है । इस मामले मे पुलिस ने महिला के बयान पर परसुडीह थाना में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी यूवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।वही महिला को मेडिकल के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया गया हैं।
घटना के संदर्भ मे भुक्त भोगी महिला के द्वारा पुलिस मे दिए गए बयान के मुताबिक वह अपने पति के साथ परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह मोहल्ला मे किराया के मकान में रहती है।गुरुवार की रात पति डयुटी गए हुए थे कि रात को दरवाजा खटखटाने का आवाज आया तो मैने दरवाजा खोला तो उस जगह मेरे पति की जगह कोई और था वह युवक जबरदस्ती मेरे घर मे घुस गया और बलात्कार किया और उसी हालत मे अपने मोबाईल फोन से मेरा विडीयो बना लिया।उसके बाद आरोपी ने महिला को घमकाया और कहां कि अगर इस बात को किसी को जानकारी दोगी तो यह एमएमएस इंटरनेट मे डाल देगे । घमकी के कारण महिला चुप हो गई ,लेकिन जब महिला को पता चला कि वह लङका उसके एमएमएस को अपने सभी दोस्तो का भेज दिया है.तब जाकर इस घटना की जानकारी अपने पति को दी और पति के साथ जाकर परसुडीह थाना मे मामला दर्ज कराया गया।
इस सदर्भ में डी एस पी बी एन सिहं ने बताया कि इस घटना के मुख्य आरोपी की पहचान तनवीर अहमद के रुप मे की गई है और उसे बर्मामाईसं थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है ।पुलिस पुरे मामले जांच कर रही हैं।



