
जमशेदपुर।
शहर के मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र मे बंद पड़े घर से एक महिला का शव बरामद किया गया। महिला शव पूरी तरह चल चुका था.पुलिस घटनास्थल पहुंच कर घटना स्थल शव को अपने कब्जे मे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस सदर्भ मे मानगो प्रक्षेत्र के डी एस पी के एन मिश्रा ने बताया कि पुलिस के सुचना मिली की उलीडीह के खडिया बस्ती मे एक घर से दुर्गंध आ रहा है उसी सुचना पर पुलिस वहां पहुंची दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो मामले को सही पाया । अंदर जाकर देखा तो महिला का शव है वो भी कंकाल का रुप ले चुका है।उन्होने कहा कि वह मकान विनोद कुमार नामक व्यक्ति का है। उन्होने कहा कि पुछताछ के बाद
मकान मालिक ने बताया कि बरसात के दिनो मे उनके घर पुरा टापू बन जाता है उस कारण वह 8 माह पहले ही अपने घर को छोड़कर दुसरे जगह चला गया था. उन्होने कहा महिला कौन है कहां से आई है जांच चल रही थी पोस्टमार्टम के रिर्पोट आने के बाद ही पता चल पायेगा।

