
जमशेदपुऱ।04 जूलाई


जे एम एम के जिला कमेटी के द्वारा मंगलनवार की दोपहर में उपायुक्त कार्यलय में मनमोहन मिनरलस प्राईवेट लिमिटेड के मजदुरों के मांगो को लेकर जोरदार प्रर्दशन किया गया। इस दौरान उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन भी सौपा गया। प्रर्दशन कर रहे जे एम एम नेता का कहना है कि पोटका प्रखण्ड के कुदरुकोचा स्थित सोना खदान मनमोहन मिनरलस नामक कंपनी के द्वारा लिया गया है। लेकिन ये कंपनी वहा काम कर रहे मजदुरो का शोषण कररही है। ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त से शिकायत की गई कि इस कपंनी मे मजदूरो को न्यूत्तम मजदूरी तो तक नहीं दिया जा रहा है। अगर कोई मजदुर अपनी हक की बात करते है तो उसे कंपनी से निकाल दिया जाता है या निकाल देने की घमकी प्रबंधन के द्वारा दिया जाता हैं। प्रर्दशन के दौरान कंपनी के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

