जमशेदपुर।
पोटका प्रखण्ड के कुन्दुरोकोचा मे स्थित मनमोहन मिनरल कंपनी के प्रबंधन के द्वारा वहां काम कर रहे मजदुरो
शोषण किया जाने की शिकायत झारखंड मुक्ती मोर्चा के द्नारा उपायुक्त की गई है। इसको लेकर जिला कमेटी ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन के माध्यम से कपंनी पर कार्रवाई की मांग की गई है।
इस सबंध में झारखंड मुक्ती मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने कहा कि पोटका के कुन्दुरोकोचा मे मनमोहन मिनरल के द्वारा खदान से सोना निकालने का काम किया जा रहा है। लेकिन यहां कार्य कर रहे करीब 105 मजदुर को केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित खान श्रम कानुन के तहत केन्द्रीय न्युत्तम मजदुरी दर नही दिया जा रहा है। इसकी शिकायत वहां कार्य कर रहे मजदुरो के द्वारा मुझसे की गई। इस सबंध मे हमलोगो ने वहां मौजुद माईस मैनेजर तारक नाथ से वार्ता की। लेकिन उन्होने साफ तौर कहा कि जिसे यहां पर काम करना करे। नही तो हेलमेट और बुट जमा कर काम से वापस लौट सकते है।
उन्होने कहा कि वहां के मजदुरो को न्याय मिले इसको लेकर जिला कमेटी के द्वारा सात सुत्री मांग पत्र सौपा गया है। यदि जिला प्रशासन इस मामले को गंभीरता से नही लेती है जे एम एम इस मामले को जोरदार अंदोलन करेगा। जरुरत पडने पर जे एम एम उस कंपनी के गेट पर ताला भी मार सकती है।
