
जमशेदपुर। मतदान जागरूकता संदेश के साथ दो दिवसीय सिने तारिका माधुरी दीक्षित का जन्मदिन माधुरी के प्रशंसक पप्पू सरदार द्धारा मनाया जा रहा हैं। 15 मई मंगलवार को साकची हंडी लाईन स्थित मनोहर चाट दुकान में मनाया जायेगा। प्रथम दिन सोमवार की शाम को को साकची हंडी लाईन स्थित मनोहर चाट दुकान में आदिवासी समाज के लोगों द्धारा सरहूल नृत्य किया गया। पूर्व सैनिक परिवार के साथ गेट-टू-गेदर (धमाल) का कार्यक्रम आयोजित हुआ। संध्या 8 बजे यातायात डीएसपी विवेकानंद ठाकुर के कर कमलों द्धारा 100 से अधिक ट्राफिक पुलिसकर्मियों के बीच शीतल जल रखने वाला पानी का बोतल का वितरण किया गया। रात 12 बजे केेक कटिंग हुआ। इससे पहले माधुरी की लंबी उम्र के लिए पंडित संतोष कुमार त्रिपाठी द्धारा दुकान में पूजा की गयी। सैकड़ों की संख्या में दुकान में आने वाले सभी लोगों ने पप्पू सरदार की इस बात के लिए काफी प्रशंसा की जिसमें उन्होंने मतदान जरूर करने से संबंधित अपने लिखे हुए पोस्टरों को काफी अच्छे ढंग से सजाया हैं। लगभग सभी लोंगों ने मतदान जागरूकता संदेश लिखे पोस्टरों के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। सोमवार के कार्यक्रम में शामिल सरहूल नृत्य और गेट-टू-गेदर में शामिल सभी लोगों को कुछ न कुछ उपहार भी दिया गया।
पप्पू सरदार दिव्यांगों के साथ आज मनायेंगे खुशियां
दूसरे दिन मंगलवार 15 मई की सुबह 9 बजे करनडीह स्थित चेशायर होम में रहने वाले दिव्यांगों (विशेष लोगों)े के साथ माधुरी की जन्मदिन की खुशियां मनायेंगे पप्पू सरदार। बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम में रहने वाले लोगों को भी इस खुशी में शामिल किया जायेगा। चेशायर होम में रहने वाले विशेष लोगों के लिए दोसा, गोलगप्पा, पावभाजी, वाइस आईसक्रिम की व्यवस्था की गयी हैं। दुकान में आने वाले लोगों को माधुरी के जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ मतदाता जागरूकता का संदेश देंगें। मंगलवार को दिन भर दुकान में पेप्सी, वाइस आईसक्रिम, केक, चाॅकलेट, बिस्कुट, समेत संध्या में चाट का वितरण निःशुल्क किया जायेगा। माधुरी के जन्मदिन पर लगभग पांच हजार लोग पप्पू की चाट दुकान पर आकर उसकी इस खुशी में शामिल होकर माधुरी दीक्षित के जन्मदिन की गवाह बनते हैं। पप्पू सरदार ने मंगलवार को सभी शहरवासियों से आने का अनुरोध किया है।

