
जमशेदपुर।


कोल्हान प्रमंडल में सोमवार को हो रहे नगर निकाय चुनाव में मतदान के लिए मतदाता सुबह से कतार ने लग गए। कई मतदाता केन्द्रो मे मतदाता की लंबी लंबी कतारे देखी गई ।
उल्लेखनीय है कि कोल्हान प्रमंडल में आदित्यपुर नगर निगम, चाईबासा नगर परिषद, सरायकेला नगर पंचायत, कपाली नगर परिषद, चाकुलिया नगर पंचायत का चुनाव हो रहा है। चाईबासा में लोग सुबह-सुबह मतदान कर फर्सत में रहना चाह रहे हैं । दिन चढ़ते ही धीरे-धीरे लोग मतदान केंद्र की ओर लाइन लगाकर खड़े हो रहे हैं। इससे पूर्व 6 बजे मतदान कर्मियों के द्वारा मतदान को लेकर आवश्यक तैयारी कर ली गई थी विभिन्न वार्ड के बूथ में प्रत्याशियों के एजेंट मतदान केंद्र तक 6:30 बजे पहुंच गए थे। ईवीएम चेक करने के बाद सभी की उपस्थिति में 7 बजे मतदान शुरू कराया गया ।

