

जमशेदपुर।
मानगो के उलीडीह क्षेत्र के समता नगर में मंत्री सरयू राय के दिशा-निर्देश से पीएचडी विभाग एवं मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति के द्वारा बीते दिनों मिली जानकरी के मुताबिक प्लंबर द्वारा किए जा रहे अवैध पानी कनेक्शन की विस्तृत जानकारी स्थानीय लोगों से हासिल कर दोषी प्लंबर के ऊपर कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर मानगो पेयजल आपूर्ति योजना के अंतर्गत विधायक प्रतिनिधि संध्या नंदी एवं मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति के एसडीओ रोशन कुमार के संयुक्त तत्वावधान में छुटे हुए घरों में पानी के पाइप लाइन कनेक्शन कार्य का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर महामंत्री अमरेन्द्र पासवान, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी अनिमेष सिन्हा, कार्यालय प्रभारी मनोज गुप्ता, मंत्री शंकर बनर्जी व पप्पू श्रीवास्तव, संतोष भगत आदि भाजपा नेता उपस्थित थे, समता नगर में पाइप लाइन कनेक्शन कार्य की शुरुआत हो जाने पर स्थानीय निवासियों के द्वारा मंत्री के प्रति आभार जताते हुए भाजपा उलीडीह मंडल को भी धन्यवाद दिया गया, इस मौके पर माला देवी, सरस्वती देवी, रीना देवी, अनिता देवी, फूलमती देवी, धनपति देवी, भारती देवी, रेणु देवी, शोभा देवी, ललन तिवारी, जिवच्छ झा, मुकेश राय, सुरज साव, मानिक रजक, संजय ठाकुर, सुबोध रजक, लक्ष्मण प्रजापति, जितेन प्रामाणिक, विक्की कुमार, मुन्ना रजक आदि के साथ काफी संख्या में समता नगर के स्थानीय निवासी उपस्थित थे ।

