जमशेदपुर-भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर द्वारा भव्य खेल का आयोजन

79
AD POST

जमशेदपुर।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा द्वारा भव्य राष्ट्रीय खेल का आयोजन एग्रीको के ट्रांसपोर्ट मैदान में आज संपन्न हुआ ! कार्यक्रम का शुभारंभ दिनेश कुमार , चंद्रशेखर मिश्रा,गुंजन यादव, कुंदन सिंह , अमरजीत सिंह राजा,कमलेश साहू ने खेलो भारत का गुब्बारा को उड़ाकर शुभारंभ किया। इसके बाद सभी खिलाड़ियो से परिचय सह मिलन के बाद भारतीय जनता द्वारा युवा मोर्चा द्वारा खेल का आरंभ किया गया !भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित खेल महोत्सव के समापन समारोह में राज्य के यशस्वी खेल मंत्री अमर बाउरी जी मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों का हौसला आफजाई करने के लिए मैदान में उपस्थित हुए । माननीय मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि झारखंड की धरती से हमेशा ही  खिलाड़ियों राष्ट्रीय पटल पर अपना नाम दर्शित करवाया है ! हम सभी झारखंडवासियों को ऐसे होनहार प्रतिभावान खिलाड़ियो  पर नाज है और झारखंड सरकार और भारतीय जनता पार्टी ऐसे युवा प्रतिभा को एक मंच देने का कार्य करेगा जो जमशेदपुर से लेकर झारखंड तक का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर फैलाने का काम करेंगे !जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि खेल से न सिर्फ खिलाड़ियों का शारीरिक विकास होता है,अपितु खिलाड़ी मानसिक ,बौद्धिक ,ओर शारीरिक रूप से भी मजबूत होते है।युवा मोर्चा के इस आयोजन से न सिर्फ खिलाड़ियों को एक मंच मिला है अपितु भारतीय जनमानस के चित्त से वंचित हो रहे इन खेलों को नई पहचान मिली है।मोर्चा का यह प्रयास निश्चित तौर पर सराहनीय है।

AD POST

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेल में कबड्डी, खो-खो, रस्सा खींच और कुश्ती में सभी मंडल से प्रतिभागियों नें भाग लिया ! खेल का सही तरीके से संचालन के लिए राष्ट्रीय स्तर के कोच नें अपना योगदान दिया !खेलो के व्यवस्थागत आयोजन हेतु मैदान में अलग अलग विभाग बनाये गए थे।जिसमें प्लेयर्स गैलरी,ऑफिसियल गैलरी,दर्शक दीर्घा का अलग अलग निर्माण किया गया था।खिलाड़ियों के लिए एम्बुलेंस एवं मेडिकल गैलरी की अलग व्यवस्था की गई थी।प्रत्येक मंडल दूसरे मंडल के खिलाड़ियों  से खेल को खेले ! जिसमें सभी विजेता मंडल और खिलाड़ियों को पुरस्कृत माननीय खेल मंत्री अमर बाउरी द्वारा किया गया !समारोह में अंतराष्ट्रीय मुक्केबाज़ श्रीमती अरुणा मिश्रा जी का माननीय मंत्री जी के द्वारा सम्मान किया गया।मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार,प्रदेश भाजयुमो कोषाध्यक्ष सह महानगर प्रभारी कुन्दन सिंह,खेलो भारत अभियान झारखण्ड प्रदेश के संयोजक आज़ाद शत्रु जी,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथलेश सिंह यादव,कमलेश सिंह,भाजपा महानगर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा,भाजपा महामंत्री अनिल मोदी,भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,जिला मीडिया प्रभारी अंकित आनंद,परसुडीह मंडल अध्यक्ष पंकज सिन्हा,गोलमुरी मंडलाध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा,भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी पप्पु सिंह,सोशल मीडिया प्रभारी विजय सिंह,कार्यसमिति सदस्य उमेश पांडेय,सुमित शर्मा, एवं समस्त भाजयुमो के पदाधिकारी,जिला कार्यकारिणी सदस्य,सभी मंडलो के ऊर्जावान अध्यक्ष एवं समस्त भाजपा के कार्यकर्ता एवं सभी मण्डलों से आये खिलाड़ी मौजूद हुए।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम :

  • रस्सा कशी : परसुडीह (प्रथम), मानगो (द्वितीय) एवं टेल्को की टीम को अच्छे खेल हेतु सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
  • खो-खो : बिरसानगर (प्रथम), बारीडीह (द्वितीय) एवं गोलमुरी की टीम को सांत्वना पुरस्कार दी गयी।
  • कबड्डी (पुरुष वर्ग ) : सोनारी (प्रथम), धालभूमगढ़ (द्वितीय) एवं एमजीएम मंडल की टीम को बेहतर खेल प्रदर्शन हेतु सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
  • कबड्डी (महिला वर्ग ) : सोनारी (प्रथम) एवं सुंदरनगर (दूसरे) स्थान पर रही।

 

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

02:22