
जमशेदपुर।
भाजयुमों बिस्टुपुर मंडल द्वारा बिस्टुपुर बाजार में कपड़ा थैला का वितरण किया गया ! कपड़ा थैला का वितरण में भाजयुमों जिला मीडिया प्रभारी कुमार सौरभ और बिस्टुपुर मंडल अध्यक्ष सुररंजन राय मुख्य रूप से उपस्थित हुए ।
भाजयुमों जिला मीडिया प्रभारी कुमार सौरभ नें कहा कि राज्य की रघुवर सरकार नें प्लास्टिक मुक्त झारखंड बनाने का निर्णय किया है ।
जिसे लेकर प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरे जिले में जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को प्लास्टिक का थैला ना उपयोग करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है ! इस क्रम में आज बिस्टुपुर भाजयुमों अध्यक्ष राजेश नंद के द्वारा भी कार्यक्रम किया गया है ! आम जनता भी कपड़े थैला को लेकर अपनी सहभागिता दिखा रही है ।
यह जागरूकता हर ओर नजर आने लगी है ।दुकानदारो द्वारा भी अब कपड़ा थैला दिया जा रहा है । ये पहल में अपनी भागीदारी निभाने के लिए जनता और दुकानदार दोनो बधाई के पात्र है । इस कार्यक्रम को सफल बनानें में बिस्टुपुर मंडल अध्यक्ष सुररंजन राय , भाजयुमों बिस्टुपुर मंडल अध्यक्ष राजेश नंद , पिन्टु साह,संजय तिवारी,राकेश सिंह, राम महानंद,रंजन नाग , सागर सोनकर,सूरज कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता नें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

