शुक्रवार, जमशेदपुर: केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष की उपलब्धि बताने को भाजपा सोनारी मंडल ने शुक्रवार को मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 25 व 46 के मनबोध बस्ती एवं खूटाडीह छोटा सेंटर क्षेत्र में व्यक्तिगत संपर्क अभियान चलाया। हाथों में पार्टी का झंडा लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजिक दूरी का पालन करते हुए घर-घर जाकर लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, विश्व कल्याण हेतु भारत की भूमिका और कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु सावधानियां वाले लिखित पत्र समेत केंद्र सरकार की उपलब्धि वाले पत्रक भेंट किए। इस दौरान लोगों को फेसमास्क प्रदान किया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने समेत फेसमास्क के निरंतर उपयोग की अपील की।


इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, चितरंजन वर्मा, दीपक पारीक, गोयाल लहरी, अशोक सिंह, प्रदीप सिंह, महावीर सिंह, प्रशांत पोद्दार, रश्मि भारद्वाज, किशोर साहू, संजय रजक, सुबोध कर्मकार, राहुल तिवारी, कृष्णा सिंह, सुशील हैलसा, शंभु रजक व तापस चटर्जी उपस्थित थे।
मोबाइल: 9204522773