
जमशेदपुर।


भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती की सरकार से समर्थन वापस लेने के फ़ैसले को भाजपा जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने राष्ट्रहित में बताया। कहा कि भाजपा के इस फ़ैसले से कश्मीर के लिए चिंतित देश की जनता भी सराह रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि पार्टी राष्ट्रवाद से कतई समझौता नहीं कर सकती। भाजपा में महबूबा मुफ़्ती को पिछले तीन सालों में अनेकों अवसर दिए किंतु कश्मीर में देश विरोधी ताकतों के फ़न नहीं कुचले गए। सेना पर बढ़ते हमले, जवानों की शहादत और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अतिक्रमण से देश चिंतित है। ऐसे में पीडीपी के संग सत्ता में रहकर हाथ बाँधे रहना राष्ट्रवाद से समझौता और देश से धोखा होता। भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को इस अहम फ़ैसले के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू होगी जिससे सेना को खुली छूट मिलेगी। देश विरोधी ताकतों को कुचलने के लिए सेना का मनोबल बढ़ाना भाजपा की प्राथमिकता है।

