जमशेदपुर।


मानगो भाजपा कार्यकर्ता छोटू पंडित की अज्ञात अपराधियो ने गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि मृतक दाईगुट्टू काली मंदिर के समीप स्थित अपने घर पर सीसीटीवी कैमरा लगवा रहा था। उसी दौरान दो अज्ञात हमलावरों ने दो गोली मारी जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजन उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मानगो में हुए दंगे में जिला प्रशासन की ओर से दंगाईयों की जो सूची बनाई गई है उसमें मृतक छोटू पंडित का भी नाम शामिल है। अभी हाल में ही झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय छोटू पंडित से मिलने जेल भी गए थे। इतना ही नहीं छोटू पंडित की गिरफ्रतारी के विरोध् में भाजपा कर्यकर्ता सड़क पर उतर गए थे। साथ ही मंत्री ने जिला प्रशासन से जांच में पारदर्शिता बरतने की नसीहतें भी दी थी।