
जमशेदपुर।


आगामी रविवार को होने वाली भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक विशेष बैठक शनिवार शाम 5:00 बजे पार्टी के साकची स्थित जिला कार्यालय में आयोजित होगी। इस दौरान पार्टी के जिला प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह मौजूद रहेंगे। बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारियों समेत ज़िले में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहेंगे। इस आशय की जानकारी शुक्रवार शाम पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में भाजपा के जिला मीडिया प्रवक्ता अंकित आनंद ने दी।

