
जमशेदपुर।झारखण्ड के गांडेय विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा एक निज़ी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविवार को जमशेदपुर पहुँचें। इस क्रम में वे सांगठनिक गतिविधियों को जानने भाजपा के जिला कार्यालय का दौरा किया। रविवार शाम साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा का अभिनंदन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उनका स्वागत किया तथा सांगठनिक दृष्टिकोण से पार्टी के कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों पर विमर्श किया। जमशेदपुर भाजपा संगठन की सक्रियता एवं निर्धारित समय पर कार्यक्रमों का सफ़ल संपादन करने के लिए विधायक श्री जयप्रकाश ने भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के कार्यों को सराहा। उन्होंने कई विषयों पर सुझाव भी दियें। भाजपा जिलाध्यक्ष के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस आशय की जानकारी देते इसे शिष्टाचार भेंट बताया।



