भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं संग घाटों का दौरा कर सफ़ाई अभियान में भी हाथ बंटाया। इसके अलावे आवश्यक सुविधाओं के लिए अक्षेस एवं प्रशासन के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर ध्यानाकृष्ट किया गया। मुख्य रूप से बारीडीह छठ घाट, बागुनहातू छठ घाट, बारीडीह निराला घाट के अलावे मानगो के रामनगर और श्यामनगर छठ घाटों का निरीक्षण किया गया गया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि छठ लोकआस्था एवं सूर्योपासना का महापर्व है। व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के सुविधा का ख़्याल रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व्रतियों की सेवा को कृतसंकल्पित हैं। इस दौरान विशेष रूप से दिनेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, चन्द्रशेखर गुप्ता, अनिल मोदी, सुनील बारी, राकेश सिंह, अंकित आनंद, परेश मुखी, बारीडीह मण्डलाध्यक्ष संतोष ठाकुर एवं मानगो मंडल अध्यक्ष राजेश साव समेत काफ़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Comments are closed.