
जमशेदपुर ।
ज़िला भाजपा के विभिन्न मण्डलों में पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यसमिति की बैठकों हेतु प्रदेश नेतृत्व ने मंडलवार प्रवासकर्ताओं ( प्रभारियों ) की प्रतिनियुक्ति की है। प्रभारियों की सूची में सूबे मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक एवं प्रदेश तथा ज़िले के आला नेताओं को शामिल किया गया है जिससे मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन हो तथा केंद्र-राज्य सरकारों के जनकल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को लाभान्वित किया जा सके। इन बैठकों में इस बार प्रदेश नेतृत्व ने वरीय नेताओं को बतौर प्रभारी नियुक्त किया है जिनके अनुभवों का लाभ बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को मिले जिससे सांगठनिक ढाँचे को मज़बूत किया जा सके। इस दिशा में प्रदेश कार्यालय से शनिवार को अधिसूचना ज़ारी करते हुए सूबे के सभी भाजपा जिलाध्यक्षों को शनिवार देर शाम संबंधित जानकारी दी गयी। संबंधित जानकारी ज़िले के मीडिया प्रवक्ता अंकित आनंद द्वारा ज़ारी विज्ञप्ति के हवाले से दी गयी। बताया गया कि जमशेदपुर महानगर अंतर्गत ज़िला भाजपा के कुल सत्ताईस मंडलों में कल से कार्यसमिति की बैठक होनी है जिसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को सम्बंधित दिशा-निदेश दिए जाएंगे।

मंडलवार तय प्रभारियों की सूची :
● पटमदा एवं गोविंदपुर मंडल – श्री सरयू राय
● सोनारी एवं कदमा – श्री अभय सिंह उज्जैन
● बिष्टुपुर एवं बोड़ाम – श्रीमती मेनका सरदार
● बागबेड़ा एवं परसुडीह – श्री रघुवर दास
● पोटका एवं जुगसलाई – श्री विद्युत वरण महतो
● कोवाली एवं उलीडीह – श्रीमती शकुंतला महाली
● बर्मामाइंस एवं सीतारामडेरा- श्री दिनेश कुमार
● टेल्को एवं सुंदरनगर – श्री विनोद श्रीवास्तव
● घोड़ाबांधा एवं आसनबनी – श्री रामबाबू तिवारी
● आज़ादनगर एवं घाघीडीह – श्री मनोज सिंह
● मानगो – श्री राजेश शुक्ला
● बारीडीह एवं कमलपुर – श्री मिथिलेश यादव
● गोलमुरी – श्री कमलेश सिंह
● बिरसानगर एवं एमजीएम – कैप्टन दीप श्रीवास्तव
● साकची – श्री लक्ष्मण टुडू

