
पिता ने तंत्र मंत्र के चक्कर मे बेटी की तलवार से काटकर की हत्या


जमशेदपुर।
जिला पुलिस ने बोड़ाम थाना क्षेत्र मे पिछले दिनो हुए पांच साल की बच्ची के हत्या के मामला का खुलासा कर दिया है। बच्ची की हत्या उसके पिता ने ही एक सपेरा के कहने पर तलवार काट कर दी थी। इस मामले मे पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। और बच्ची की हत्या जिस तलवार से की गई थी उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
ख
इस सर्दभ मे ग्रामीण एस पी शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल ने बताया कि बोड़ाम थाना क्षेत्र सकिन गांव के रहने वाले मंगल सिह की 5 वर्षीय पुत्री 15दिसबंर को रहस्यमय ढंग से गांयब हो गई थी।इस मामले को लेकर उसके परिजनो ने बोड़ाम थाना मे 16 दिसबंर को गुमशूदा का मामला बोड़ाम थाना मे दर्ज कराया था। 21 दिसबंर को मंगल सिह के आवास बगल मे पश्चिम रोड के किनारे उस बच्ची का शव क्षत विक्षप्त अवस्था में पाया गया था। इस सर्दभ मे मंगल सिह के द्वारा अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया .उन्होने कहा कि छोटी बच्ची का मामला होने के कारण इस मामले को जिला पुलिस ने कफी गंभीरता से लिया। इस दौरान पुलिस के द्वारा देखा गया कि बच्ची के पिता बच्ची को खोजने में या अंतिम सरकार करने मे कोई रुची नही ले रहा है। न ही बच्ची के शव के साथ पोस्टमार्टम भी नही गया। तो पुलिस को उस बच्ची के पिता के गतिविधी मे शक हुआ। जब पुलिस के द्वारा शक के आधार पर उससे पुछताछ की गई तो उसने स्वीकार कर ली उसने ही अपनी बेटी की तलवार से हत्या कर दी है।
सपेरा ने कहा था बच्ची की मार डालो
ग्रामीण एस पी ने कहा कि पुछताछ में मंगल सिंह ने बताया कि वह अपने ससुराल मे रहता है। उसकी छोटी साली की शादी होने वाली है। उसका जमीन जायदाद को लेकर ससुर से उसकी हमेशा लडाई भी होता था। वही उसकी बच्ची की भी तबीयत खराब रहती थी। उसके ईलाज के लिए जमशेदपुर के एम जी एम अस्पताल भी आया था। इसी दौरान उसके गांव मे एक सपेरा आया। अपनी परेशानी को लेकर वह बच्ची के साथ सपेरा के पास गया। सपेरा ने कहा कि यह बच्ची जल्द ही मर जाएगी। इसलिए तुम इस बच्ची को मार डालो.तुम्हारी सारी समस्या का हल हो जाएगा। उस सपेरा के कहने पर उसने वैसा ही किया.
पहले बेहोशी दवा खिलाया
उन्होने कहा कि पहले दवा की दुकान से बेहोशी का दवा लाकर 15 दिसबंर से खिलाने लगा। लेकिन फिर भीजब उसकी बच्ची नही मरी तो उसने 19 दिसबंर को आवेश मे आकर तलवार से बच्ची की गर्दन काट डाला । और शव को घर के कोने में पुआल मे छुपाकर रखा दिया।जब मंगल सिह को लगा कि वह पकड़ा जाएगा तो उसने शव को घर के पीछे झाड़ी के बीच गडढा फेक दिया।

