
खाल का गंदा पानी पीने को है विवश


जमशेदपुर।
यूं तो सरकारा द्वारा हजारो करोड़ का बजट ग्रामीण क्षेत्रो के विकाश के लिए बनाया जाता है और कई जगह विकास के कार्य हो भी रहे है लेकिन इसके विपरीत मुसाबनी प्रखण्ड के माटीगोड़ा पंचायत अंतर्गत कुलामाड़ा गाँव के मादालभाँगा टोला मे विकाश का एक पैसा भी खर्च नहीं हुआ है और विकाश की बाते इस गाँव के लोगो के लिए सपना है इस गाँव मे न तो सड़क है न ही बिजली है और तो और स्वच्छ पीने के पानी के लिए कोई चापाकल तक नहीं है यहाँ के ग्रामीण मजबूरी वश खाल का पानी पीने को विवश है पिछले कुछ दिनो से हो रही बारिश के कारण पानी और भी गंदा हो गया है , ग्रामीण शंभू सिंह ने बताया की गाँव के लोगो को कोई सरकारी सुविधा नहीं मिल रहा है हमे पेंशन या चावल नहीं मिलता है गाँव मे बिजली पानी सड़क कुछ भी नहीं है किसी तरह हम जी रहे है उन्होने बताया की गर्मी के दिनो मे स्थिति बहुत खराब हो जाती है जब इस खाल का पानी सुख जाता है और जो थोड़ा सा पानी बचता है उसमे कीड़े रहते है इसके बावजूद भी हमे यही पानी इस्तेमाला करना पड़ता है या फिर बहुत दूर से पानी लाना पड़ता है ।
सामाजिक कार्यकर्ता कार्तिक हेंबरम ने इस संबंध मे बताया की कई बार इस संबंध मे ग्रामीणो द्वारा शिकायत की गयी है लेकिन स्थिति जस की तस है , उन्होने कहा की ग्रामीणो के साथ प्रखण्ड कार्यालय जाकर बीडीओ से मिलकर मादाल्भांगा मे सड़क और पानी की व्यवस्था कराने की मांग की जाएगी एवं बिजली विभाग के एसडीओ से मिलकर विद्युत व्यवस्था कराने की मांग की जाएगी ।
वहीं जेवीएम के वरिष्ठ नेता मनोज प्रताप सिंह ने कहा की आज़ादी के इतने सालो बाद भी ग्रामीणो को स्वच्छ पानी तक नहीं मिल रहा है , एक गाँव मे बिजली , पानी , सड़क तक नहीं है यह बहुत ही चिंता का विषय है उन्होने प्रशाशन से मांग की की जल्द से जल्द ग्रामीणो को सुविधा मुहैया कराया जाए अन्यथा जेवीएम आंदोलन को बाध्य होगा ।

