
जमशेदपुर।


मानगो के उलीडीह थाना अंतर्गत उरांव बस्ती में बीमारी से तंग आ कर संचु केसपोटा नामक यूवक ने आत्महत्या कर ली । बताया जाता है कि मृतक पूनम साउंड के नाम बिजनेस था। वही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है।
इस संबंध में मृतक की बेटी ने बताया कि पापा प्रतिदीन ठहलने जाते थे। आज सुबह उठे तो देखे कि पिता जी का कमरा बंद था। मां को हमने कहा कि पापा को उठाने को कहा तो देखा कि । मां जैसे ही पापा के कमरे की उठाने गई। तो देखा कि पापा फांसी लगाए हुए। मा के चिल्लाने के बाद आस पास लोग जुट गए।
वही इस सर्दभ में उलीडीह थाना के एस आई निजाम ने बताया कि प्रथम दृष्टि से जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार मृतक अपने बीमारी से तंग था। शायद बीमारी सें तंग आकर युवक ने आत्महत्या कर लिया। उन्होने कहा कि पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिर भी पुलिस मामले की जॉच कर रही है।

