
बाइक स्टंट के सहारे युवाओ को आकर्षित कर रहे है भाजपाई
जमशेदपुर।
यूसिल जादूगोड़ा कालोनी मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक दिवशीय सदस्यता अभियान चलाया गया इस सदस्यता अभियान मे बड़ी संख्या मे युवाओ को जोड़ने के उदेश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा द्वारा यूसिल कालोनी सामुदायिक भवन के समीप बाइक स्टंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसे देखने के लिए युवाओ की भारी भीड़ थी । अशोक विश्वकर्मा एवं ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष नंदलला गुप्ता ने बताया की हमारा अलक्ष्य अधिक से अधिक युवाओ को भाजपा से जोड़ना है , वहीं युवा दर्शको ने कार्यक्रम का भरूप आनंद उठाया



