
झामुमो ने सौंपा प्रधनमंत्राी के नाम उपायुक्त को ज्ञापन


जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष श्यामल रंजन सरकार ने प्रधनमंत्राी के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर बालू घाटों के नीलामी की जटिल प्रक्रिया पर रोक लगाने एवं सरकार द्वारा लगाये गये प्रतिबंध् को हटाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार द्वारा रोक लगाने से पूरे झारखंड में 15 लाख मजदूर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बेरोजगार हो गये है। कानूनी प्रक्रिया जटिल होन के कारण बालू के दामों में अप्रत्याशित वृ(ि हो रही है। बालू की कालाबाजारी भी हो रही है जिसका पफायदा भू मापिफया उठा रहे है। वहीं दूसरी ओर सरकारी राजस्व की भी हानि हो रही है। श्री सरकार ने राज्य सरकार से बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की मांग की है। साथ ही प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिये जाने की मांग सरकार से की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से सोनू हेम्ब्रम, जयंत चैबे, ध्नाई मुर्मू, रवि नामता, आशीष नामता आदि उपस्थित थे।

