
दुकान के शटर का ताला काटकर चोरों ने दिया घटना को अंजाम
जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह मार्केट पुरानी लाईन स्थित गुप्ता काम्पलेक्स में ओम सांई मोबाईल नामक दुकान से बीती रात चोरों द्वारा दुकान के शटर का ताला तोड़कर नगद साढ़े आठ हजार नगद समेत लगभग 1 लाख 80 हजार रूपये मुल्य के सामानों की चोरी की ली गयी। इस संबंध् में सिदगोड़ा थाना में एक मामला दुकान मालिक शशि शंकर साव द्वारा दर्ज कराया गया है। इस संबंध् में दुकानदार शशि ने बताया कि रविवार की रात उन्होंने दुकान बंद कर घर चले गये। सोमवार को जब वे दुकान खोलने आया तो पाया कि दुकान का ताला टुटा हुआ है और अंदर सामन बिखरा हुआ है। इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना सिदगोड़ा पुलिस को दी। सिदगोड़ा पुलिस तत्काल उसके दुकान में पहंुच कर मामले की जांच की। शशि ने बताया कि उसके दुकान से साढे आठ हजार रूपये नगद के अलावा कार्बन, माक्रोमेक्स, स्पाईस, लावा कंपनी के लगभग 35 मोबाईल, 70 मेमोरी कार्ड, पेन ड्राईव, मोबाईल कवर, मोबाईल चार्जर, विभिन्न कंपनियों के बेट्री और उसके दुकान में रिपेयरिंग के लिए आये कई मोबाईल भी चोर अपने साथ ले गए।

