
जमशेदपुर।


जिले में मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से झारखंड अर्बन ट्रांसपोर्ट कम्पनी लिमिटेड की तरफ से बारीडीह और मानगो बस स्टैंड का अत्याधुनिकीकरण किया जाएगा। इस सन्दर्भ में नगर विकास विभाग की टीम ने उक्त दोनों स्थानों पर निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि शहर के बारीडीह और मानगो में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बस स्टैंड का निर्माण किया जाना है। इसके लिए बारीडीह में 1.78 एकड़ में तथा मानगो में 3.61 एकड़ जमीन की आवश्यकता हैं।इस संबंध में नगर विकास विभाग के अन्तर्गत कार्यरत से झारखंड अर्बन ट्रांसपोर्ट कम्पनी लिमिटेड के मुख्य वित्तीय अधिकारी विद्यासागर प्रसाद ने बुधवार को जिले के उपायुक्त अमित कुमार से मुलाकात की। उपायुक्त ने उन्हे आश्वस्त किया कि इसके निर्माण के लिए अगले माह की 10 तारीख तक टेंडर निकाल दिया जाएगा।

