
बागबेड़ा टीओपी के समक्ष सरेआम भुजाली मार कर व्यक्ति की हत्या


बागबेड़ा क्षेत्र में दहशत का माहौल, मृतक राजेंद्र तिवारी परसुडीह थाना क्षेत्र का निवासी था(तसवीर है)
जमशेदपुरः बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बागबेड़ा टीओपी के सामने दिन-दहाड़े भुजाली मार कर राजेंद्र तिवारी नामक एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. घटना सुबह छह बजे की है. मृतक परसुडीह थाना क्षेत्र के ग्वालापट्टी का निवासी था. घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि पिंटू नामक युवक ने घर से बुला कर ले गया था. मृतक का मोबाइस सेट व मोटरसाइकिल लापता है. पुलिस ने भाई के बयान पर मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है. पुलिस टीओपी के समक्ष हुए घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है.

